गाडी मे 20 मजदूर थे सवार हाईटेंशन तार की चपेट में आने सात घायल

स्वराज भास्कर *लखीमपुर खीरी*
लखीमपुर– जनपद खीरी के कोतवाली तिकोनिया पुलिस चौकी बिलरायां क्षेत्र के ग्राम भूलनपुर मे 4 अक्टूबर रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे केला लोडिंग करने गई डीसीएम के ऊपर से गुजर रही 11हजार बोलटेज हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम मे करंट उतरने से मजदूरों मे चीख पुकार मच गई.और जान बचाने के लिए कई मजदूर डीसीएम से नीचे कूद गए इस दौरान सात मजदूर घायल भी हो गये जिसमें दो ही हालत गंभीर ।चीख पुकार सुनकर ग्रामीणो की काफी भीड मौके पर पहुंच गई किसी ने मदद करते हुए पुलिस को सूचित कर दिया मौके पर चौकी प्रभारी और कोतवाली प्रभारी दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस 108 को सूचित किया मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलो को निघासन सीएचसी ले जाया गया घटना के बाद बहुत देय तक मौके पर अफरा तफरी का महौल रहा निघासन अस्पताल में सात घायल मजदूरों मे से दो की हालत गंभीर है प्राथमिक उपचार के बाद दोनों के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार डीसीएम संख्या UP31CT 9036 रविवार को ग्राम भूलनपुर मे केला लोड़ करने के लिए पहुंची डीसीएम मे करीब 20 मजदूर सवार थे केला लोड करने के दौरान वाहन के ऊपर 11हजार हाईटेंशन विघुत तार के चपेट में आते ही डीसीएम मे करंट उतर आया और गाडी मे सवार मजदूरों मे भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ मे सात मजदूर नीचे कूदने से घायल हो गए हादसे में चुन्ना पुत्र कनौजी (35), रामाश्रय पुत्र श्रीराम (32), अरविंद पुत्र मनोहर(35),रामशंकर पुत्र पैकरमा(38), जयप्रकाश पुत्र बांके लाल(45) घायल हुए हैं घायलों का उपचार निघासन सीएचसी अस्पताल में चल रहा है.। वही मंशाराम और आशाराम पुत्रगण पुत्तू लाल निवासी ग्राम मोलहेपुरवा ग्राम बरोठा की हालत गंभीर है इन दोनो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी तिकोनिया अवनीश कुमार ने बताया कि भूलनपुर मे केला लोड करने आई डीसीएम UP31CT 9036 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सात मजदूर घायल हुए थे जिन्हें एम्बुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी निघासन भेजा गया है जिसमे दो की हालत गंभीर है प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।









