गुमची बम्हौरी घाट के पास मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी क्षेत्र अंतर्गत भौंरट बांध से निकली नहर में ग्राम गुमची बम्हौरी घाट के पास विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गुमची बम्हौरी घाट के पास नहर में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर महरौनी पुलिस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित स्थान पर पहुंचाने की कवायद की जा रही है।
नहर में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के चलते स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मगरमच्छ के रेस्क्यू को लेकर वन विभाग की कार्रवाई जारी है।







