*ललितपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती । इस अवसर पर जेल चौराहे स्थित महर्षि वाल्मीकि वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुष्पांजलि समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।*

जयंती के अवसर पर शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई। मन्दिर पर हवन पूजन किया गया इसमें महर्षि वाल्मीकि की झांकी के साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान श्रीराम-सीता, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। नगर से भी कई झांकियां शोभायात्रा का हिस्सा बनीं।
यह शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि वाटिका जेल चौराहे से प्रारंभ होकर साबरकर चौक. कटरा बाजार, घंटाघर ,तुबन मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा और पानी की टंकी से होते हुए पुनः जेल चौराहा वाल्मीकि वाटिका मंदिर पर समाप्त हुई।
*इस पावन बेला पर ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने झांकियां की पूजा एवं पुष्पों की वर्षा की एवं झांकियां का भव्य स्वागत किया गया*
*इस पावन बेला पर ललितपुर के बरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी डॉ दीपक चौवे ने झांकियां की पूजा एवं पुष्पों की वर्षा की एवं झांकियां का भव्य स्वागत किया गया एब फल प्रसाद वितरण किया गया*
इस कार्यक्रम इस मौके पर श्री ब्रजकिशोर चंडालिया, अमित करौसिया, बीरेन्द्र महरोलिया, नवल किशोर घावरी, वाल्मीकि विनीत बाबा, मंजीत करौसिया, कुंजबिहारी बाबरा, प्रियंक करौसिया, महेंद्र नरवारे, नरेंद्र आहरिया, ब्रजेश नहारिया, सुरेंद्र सपेरा, अरुण शहरदार, सानू करौसिया, आयुष बग्गन, उमेश सपेरा, अभय, बृजेंद्र सपेरा, जयनारायण करोसिया,ऋषि बाबूजी, जिनेंद्र , राजा घावरी, भगत, कैलाश पेशगार, सीताराम नहर सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।में सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







