राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे मौजूद,

महरौनी, ललितपुर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोनीत होने के बाद अपनी जन्मभूमि ग्राम सिंदवाहा पहुंचे अजय पटैरिया का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के संयोजक संजय नायक एवं चम्पालाल प्रजापति रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने की तथा संचालन प्रसिद्ध कवि पंकज पंडित ने किया। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय सदस्य बंशीधर श्रीवास, गन्धर्व सिंह लोधी और मुन्नालाल जैन अभिलाषा शामिल रहे।
किसानों की आय बढ़ाने और गांव के विकास का संकल्प
प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वह किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कराने, कृषि की लागत कम करने तथा आधुनिक तकनीक और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी जन्मभूमि सिंदवाहा के विकास को प्राथमिकता देने और गांव में विकास योजनाएं लाने का संकल्प भी जताया। अंत में पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष पं. अशोक कुमार रावत ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन, कल्याण सिंह लोधी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा राजा, जिला मंत्री देवेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार खटीक, हरपाल सिंह सिसौदिया, रवि खरे, अजीत पाठक, शिवा राजा, लालू टोंटे, पीयूष शुक्ला, ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह परमार, जयराम सिंह राजपूत, पूर्व प्रधान रामदेव तिवारी, शैतान सिंह, करन सिंह, जगदीश लिटौरिया, इन्द्रपाल सिंह, रामकुमार नायक, रामबाबू पटैरिया, विष्णु रावत, प्रकाश सोनी, नरेंद्र राजा, मोनू राजा, गोपाल रावत, संजय रावत, शंभू नायक, रामस्वरूप नायक, घनश्याम नायक, राजेश तिवारी, मंटू रावत, मनीष तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला और रिंकू तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।







