ललितपुर। तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज का 44 वा दीक्षा दिवस के नगर के सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज, डोंडाघाट, ललितपुर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। यह आयोजन दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति (रजि.), ललितपुर के तत्वावधान एवं मुनि विशदसागर महाराज एवं मुनि शिवसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं चित्र अनावरण के साथ श्रेस्ठीजनो ने किया। मुनिपुंगव सुधासागर महाराज की की संगीतमय पूजन हुईं जिसमें महिला मंडल सहित समाजश्रेस्ठीजनो ने अर्घ समर्पित किए। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति हुई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में स्मार्ट क्लास एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन के द्वारा किया गया ।
इस मौके पर मुनि श्री विशद सागर महाराज ने जैन धर्म में दीक्षा को उत्कृष्ट साधना बताते हुए मुनि सुधासागर महाराज द्वारा धर्म एवं धर्म आयतनों को संरक्षित करने लिए दी गई प्रेरणा को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा दीक्षा दिवस जैन समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा, त्याग, तपस्या और संयम के आदर्शों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धर्म एवं अध्यात्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन , सनत जैन खजुरिया, सी.ए. सौरभ जैन , प्रफुल्ल कुमार जैन दैलवारा शिक्षा मंत्री,संजीव जैन ‘लकी शील चंद्र जी अनोरा ,अनिल जैन अंचल ,अखिलेश गदयाना, ,सुरेश चंद्र बढेरा, राजकुमार कैप्टन,अक्षय अलया,संजीव जैन स्पोर्ट्स, मनोज जैन बबीना, संजय रसिया, राजकुमार जैन सराफ, सुनील सराफ, अशोक कुमार जैन दैलवारा, पारस मनया, सुमित जैन खजुरिया, संजय ककडारी प्रभात सराफ सतीश नजा प्रमोद जैन कुशल चंद्र जैन एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल कुमार जैन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कल्पना जैन द्वारा किया गया।







