महरौनी, ललितपुर।

महरौनी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 7, विकास विभाग की 1 तथा पूर्ति विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं।
इस दौरान तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।









