मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज, महरौनी तहसील परिसर में धरना

महरौनी, ललितपुर।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को महरौनी तहसील परिसर में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के चलते राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहे।

लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, भत्तों में वृद्धि, लेखपालों को पटलों से न हटाना तथा प्रभारी राजस्व निरीक्षक से संबंधित कार्यों से मुक्त करना शामिल है। इसके अलावा उच्च तकनीकी कार्यों के लिए लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने और तकनीकी पद घोषित करने की भी मांग की गई है।

लेखपाल संघ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लेखपाल का कहना है कि ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं भत्ता बढ़ोतरी की आवश्यकता है। तहसील स्तर पर लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित करने एवं स्थायीकरण की मांग भी आंदोलन में शामिल है।

उन्होंने बताया कि संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर को समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर कार्य, 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली तथा 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके बाद 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित किया गया है।

इस मौके पर महरौनी तहसील के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे!

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य