8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया विरोध: मड़ावरा में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, 8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी

ललितपुर।

जनपद के मड़ावरा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को तहसील के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपाल दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की।

 

लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना और चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा भत्तों में सुधार, विशेष भत्ता और वाहन भत्ता 1,500 रुपए प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई है।

 

लेखपालों ने भूलेख कार्यालयों और पटलों से उन्हें अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी है। वहीं प्रारंभिक वेतनमान 2,800 ग्रेड पे करने, वेतन विसंगति दूर करने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी 8 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल है।

लेखपालों ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर उत्तर प्रदेश लेखपाल के निर्देश मिले तो सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा सकता है।

 

धरना में तहसील अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पवन सिंह, यशवंत कुशवाहा, शिवशंकर सिंह, विवेक प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ अली, हर्षित अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, आलोक कुमार, अमर सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप सिंह, प्रशांत सिंह, विनय प्रताप सिंह, सुंदर लाल, सूर्यप्रताप सिंह, शिवम कुमार, सोनम जैन, शिवानी शुक्ला, रामेश्वर रजक, कमल कुमार, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य