‘गेवराईचे देवराया’ चरित्र ग्रंथ का रविवार को होगा विमोचन

पूज्य ऐश्वर्यसागर गुरुदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर ऐश्वर्यसागर मुनिसेवा पुरस्कार एवं विनयांजलि सभा का भी होगा आयोजन

 

छत्रपति संभाजीनगर। परम पूज्य ऐश्वर्यसागर गुरुदेव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 4 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रा. डी. ए. पाटील द्वारा संपादित चरित्र ग्रंथ ‘गेवराईचे देवराया’ का विमोचन, ऐश्वर्यसागर मुनिसेवा पुरस्कार वितरण एवं विनयांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

 

कार्यक्रम दोपहर 2 बजे राजाबाजार स्थित हीराकाका प्रांगण में होगा। इसमें परम पूज्य उच्चारणाचार्य विनम्रसागरजी महाराज ससंघ, परम पूज्य आचार्य श्री हेमसागरजी महाराज, परम पूज्य आचार्य श्री सुयशगुप्तजी महाराज ससंघ तथा परम पूज्य गणिनी आर्यिका विमलश्री माताजी ससंघ का सान्निध्य प्राप्त होगा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति कैलाशचंद चांदीवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही राजाबाजार जैन मंदिर पंचायत के अध्यक्ष महावीर पाटणी, प्रा. डी. ए. पाटील, डी. बी. कासलीवाल, डॉ. महावीर शास्त्री, चंद्रकांत सावजी, विलास पहाड़े, फूलचंद जैन, प्रमोद कासलीवाल, संजय पापड़ीवाल, महावीरजी सेठी, डी. आर. शाह, सुरेश कासलीवाल, अरुणजी पाटणी, संजयजी कासलीवाल, राजाभाऊ कासलीवाल, महावीर ठोले, राजाभाऊ काला, वर्धमान अजमेरा, मोतीलालजी पाटणी, प्रवीणजी कासलीवाल, जे. बी. पाटील, अनिता पहाड़े, गरिमा जैन, सुनीलजी कासलीवाल एवं राजेंद्र अजमेरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

 

आयोजक ऋषभकुमार, धरमकुमार, सुशीलकुमार एवं संदीपकुमार गंगवाल ने सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पियुष कासलीवाल ने दी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य