महरौनी,ललितपुर।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर पंचायत महरौनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। प्रातः नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती नीलम बडौनियां एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सद्भावना मंच परिसर में सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ‘मन्नू कोरी’ रहे। विशिष्ट रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, सत्य-अहिंसा, सद्भाव एवं स्वच्छता के संदेश पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को ड्रेस वितरित की गई तथा वर्षभर उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नामित पार्षद राघवेन्द्र पटैरिया, रवि खरे, पार्षद जाकिर अली, प्रेमनारायण साहू, मुकेश श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि उदयभानु सिंह, पार्षद रवि अहिरवार, सौरभ सेन, श्याम वाल्मीकि सहित पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं अरहन्त जैन, शादिक खान, कय्यूम अली, वेद प्रकाश, भागीरथ, ब्रजभूषण, अजेन्द्र सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रवि खरे पार्षद ने किया, जबकि आभार दुष्यंत बडौनियां ने व्यक्त किया।









