ललितपुर।

ब्लॉक मड़ावरा जनपद ललितपुर में इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजनल मैनेजर राजेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सौरव यादव, ADCO कोऑपरेटिव ओम प्रकाश यादव, ADO कृषि विभाग अंतिम बिरला एवं समस्त सचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर राजेश कुमार द्वारा इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की कार्य प्रणाली एवं कृषि में उनकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी एवं सागरिका दानेदार, नेचुरल पोटाश, NPK कंसोटिया एवं इफको के अन्य उत्पाद नैनो जिंक, नैनो कॉपर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ यादव ने नैनो उर्वरक के प्रयोग को सफल बनाने का आह्वान किया। नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के बारे में जानकारी दी इफको बायो फ़र्टिलाइज़र के बारे में प्रयोग की विधि और उसमें होने वाले लाभ की जानकारी दी कार्यक्रम में लगभग 30 लोगों में भाग लिया। उक्त जानकारी सुभाष यादव SFA ललितपुर ने दी।









