ललितपुर।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सेवा संकल्प अभियान के तहत आकांक्षी विकासखंड के अटल सभागार में साप्ताहिक ब्लॉक स्तरीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश के विभिन्न 19 विभागों के समन्वयन से बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मेले का संचालन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं ब्लॉक प्रमुख प्रशासक चन्द्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुन्देला तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा एवं परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं को जानकारी प्रदान की गई साथ ही परिषदीय विद्यालयों के छात्रों, अभिभावकों, रसोइयों, शिक्षकों, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों द्वारा भी शासन द्वारा संचालित एमडीएम, डीबीटी, स्मार्ट क्लास, समेकित शिक्षा, कायाकल्प द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण, स्वच्छ शौचालय, समेत शिक्षकों को पांच लाख रुपए तक को कैशलैस चिकित्सा सुविधा, सेलेरी पैकेज के अंतर्गत बीमा सुविधा एवं रसोइयों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि की सुविधा दिए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा, यूपीएस बालिका मड़ावरा तथा पीएमश्री विद्यालय बम्हौरीकला के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृ तिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख द्वारा मड़ावरा में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति संतुष्टि व्यक्त करते हुये योगी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुये विकसित भारत 2047 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी को संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी आजम अली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सचिन जैन, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षण गायत्री, ADO कृषि विभाग अंतिम बिरला, नोडल संकुल शिक्षक अब्दुल हमीद, क्षमाधरप्रसाद, यासीन खान, अमित श्रीवास्तव, मानसिंह, रहनुमा बानो, बालेंद्र सिंह, अखिलेश राजपूत, निधि सोनी, प्रकाश साहू, कपिल पाल, रोहित वशिष्ठ, पंकज सेन, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, दीनदयाल, नीरज दीक्षित गुलाब रैकवार, उजयार सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग, कृषि, समाजकल्याण, पूर्ति विभाग, बालविकास परियोजना, विकास विभाग पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन इमरान खान एवं आभार व्यक्त नोडल संकुल मड़ावरा हरिशंकर सोनी द्वारा किया गया। अमृत सरोवर पर चलाया सफाई अभियान-सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय अमृत सरोवर पर सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान ब्लॉक प्रमुख चन्द्रदीप रावत, खंड विकास अधि कारी आजम अली, पंचायत सचिव सचिन जैन, तुषार कटारिया, महेंद्र कुमार आदि द्वारा स्थानीय प्राचीन तालाब पर साफ सफाई की गई।









