सैलरी अकाउंट खुलवाने को हफ्तों से भटक रहे शिक्षक फार्म और दस्तावेज जमा करने के बाद भी खाते नहीं खुलने का आरोप, स्कूल समय के बाद बैंक पहुंचने पर बढ़ेगी परेशानी

मड़ावरा, ललितपुर। सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में खोले जाने के निर्देश के बाद मड़ावरा क्षेत्र के शिक्षक खाता खुलवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ भारतीय स्टेट बैंक की बुदनी मड़ावरा शाखा में आवेदन फार्म जमा कर दिए हैं, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई शिक्षकों के खाते नहीं खोले गए हैं।

शिक्षकों के अनुसार, बैंक में जानकारी लेने पर उन्हें अलग-अलग कारण बताते हुए बाद में आने के लिए कहा जा रहा है। इससे शिक्षकों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

शिक्षक जय किशन खटीक ने बताया कि करीब 10 दिन पहले फार्म जमा किया था। पिछले तीन दिनों से बैंक पहुंचने पर उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है। उनका कहना है कि अब बैंक कर्मचारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

96513 37716

शिक्षक जय किशन खटीक

वहीं शिक्षक जगदीश प्रसाद के मुताबिक, फार्म जमा करने के करीब एक सप्ताह बाद जब वह पासबुक लेने पहुंचे तो कुछ कमी बताई गई। कमी पूरी करने के बाद उन्हें एक सप्ताह बाद खाता खुलने की बात कही गई।

शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र की ओर से पासबुक जमा करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि बैंक में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं।

9129834479

शिक्षक जितेन्द्र कुमार

Coming soon

इसी तरह शिक्षक सतीश का कहना है कि सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद खाता खुलवाने में परेशानी हो रही है। स्कूल का समय समाप्त होने के बाद जब बैंक पहुंचते हैं तो समय अधिक होने की बात कहकर अगले दिन आने के लिए कहा जाता है।

स्कूल समय बढ़ने से बढ़ेगी परेशानी

शिक्षकों का कहना है कि 1 अक्टूबर से स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होने की स्थिति में समस्या और बढ़ सकती है। स्कूल से बैंक पहुंचते-पहुंचते करीब 4 बजने पर बैंकिंग कार्य के लिए समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधन से समस्या का समाधान कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द खाते खुलवाने की मांग की है।

स्वराज भास्कर के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य