ललितपुर

जय अंबे रक्तदान समिति लगातार जरूरतमंदो की करती आ रही है मदद
समिति के सदस्य हयात मलिक ने सूचना देकर बताया कि निजी चिकित्सालय मे 19 वर्षीय बच्ची चाहत परमार ग्राम बामोर कला शिवपुरी मध्य प्रदेश को एबी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है जिसका ब्लड के अभाव मे ऑपरेशन नही हो पा रहा है और परिजनों का ब्लड ग्रुप बच्ची के ग्रुप से मैच नही हो रहा है और ना ही ब्लड बैंक मे उपलब्ध है जानकारी प्राप्त होते ही समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर और कन्हैया लाल रजक के प्रयास से एवी नेगेटिव रक्तदाता मोंटू बबेले को सूचना देकर पूरी जानकारी दी गई मोंटू बबेले ने निजी कार्य छोड़कर तत्काल ब्लड बैंक पहुंचकर चाहत परमार को अपना बहुमूल्य एबी नेगेटिव ब्लड रक्तदान किया जरूरतमंद 19 वर्षीय बच्ची चाहत परमार के पिता एवं परिजनों ने जय अंबे रक्तदान समिति एवं रक्तदाता मोंटू बबेले का धन्यवाद आभार व्यक्त किया समिति ने रक्तदाता मोंटू बबेले जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर
समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैयालाल रजक बलराम राज
हयात मलिक रविंद्र प्रताप सिंह सुरेंद्र परमार आदि रहे।









