अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

महरौनी,ललितपुर।

ग्राम सौजना के किसानों ने अतिवृष्टि के कारण खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई को प्रार्थना पत्र सौंपकर फसलों की जांच एवं क्षति का आकलन कराए जाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते गांव में उड़द, तिलहन, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

किसानों ने मांग की कि लेखपाल एवं कानूनगो से मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराकर फसलों में हुई क्षति का वास्तविक आकलन कराया जाए तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह गौर, हरपाल सिंह, कल्लू, संदीप, सुरेंद्र कुमार और बंदू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य