महरौनी, ललितपुर।

कस्बा के पंडा पुरा स्थित श्री लिटौरिया बाबा ब्रह्मदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के सफल समापन पर समिति द्वारा विशाल कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन किया गया।
श्री गणेश महोत्सव समिति के सदस्यो द्वारा सर्वप्रथम देवी स्वरुपा कन्याओं का पूजन किया। कन्या भोज के साथ उनको दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भंडारा के आयोजन में महोत्सव के सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा में नगर की सभी गणेश महोत्सव आयोजन समितियों, श्री रामलीला महोत्सव समिति, सभी भजन मंडलियों,सभी मंदिर समितियों के पुजारियों व सदस्यों सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ,महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। शाम से लेकर देर रात तक चले आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यो पूर्णकान्त त्रिपाठी सनी, बलराम परिहार, मोहित परिहार, राज सेन, अनुज रावत , राम अवतार सेन, हर्ष त्रिपाठी, प्रिंस त्रिपाठी, गजेन्द्र परिहार,हरेन्द्र सहित महोत्सव के संरक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी, बद्री प्रसाद तिवारी, मंगल सिंह सिकरवार, घनश्याम परिहार पप्पू, रामेश्वर प्रसाद सोनी, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे एडवोकेट, सूर्यकान्त त्रिपाठी,अमित नायक आदि का सराहनीय सहयोग रहा।








