लखीमपुर– जनपद खीरी मे बराबर हुई तीन दिन के बारिश के चलते तीन दिनों से बिजली और पानी को लोगों तरस गये। लखीमपुर के गोला मार्ग के मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ गणेश नगर,कमलापुर, और उदयपुर के लोगों ने प्रदर्शन कर मार्ग का आवागमन बंद दिया।

सभी का कहना था प्रदर्शन तभी बंद होगा जब बिजली सप्लाई चालू होगी। क्यों कि पंखा, कूलर, फोन, पानी मोटर सब बंद चारो तरफ हाहाकार मचा है पानी को हम लोग तरस रहे है। सूचना पाकर पहुंचे सदर कोतवाल ने लोगों की बात सुनी और बिजली जल्द चालू कराने का अश्वासन देकर मार्ग का बाधित आवागमन चालू कराया.









