40 दिन तक लगातार सुदर्शन क्रिया करने से आपके जीवन में चमत्कारी परिवर्तन होते हैं….. सुबोध “विश्वास”

आर्ट ऑफ़ लिविंग ललितपुर का जल बिहार आनंद उत्सव सोल्लासपूर्ण संपन्न।

ललितपुर।

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा सुसज्जित हैप्पीनेस प्रोग्राम आज बड़े ही खुशी आनंद के वातावरण में संपन्न हुआ।

बताते चलें कि जनपद ललितपुर के पेंशनर्स भवन, सिविल लाइन में 6 दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर (जल बिहार महोत्सव) चल रहा था जिसमें अनेक योग साधकों ने नियमित प्राणायाम – भस्त्रिका का अभ्यास किया। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार – पद्मसाधना और दिव्य ध्यान कराया गया। योग साधकों को सबसे ज्यादा प्रभावशाली भव्य सुदर्शन क्रिया लगी।

सुदर्शन क्रिया बारे में आर्ट ऑफ़ लिविंग ललितपुर के योग शिक्षक एवं पूज्य श्री श्री रविशंकर जी से विशेष आशीर्वाद प्राप्त सुबोध शर्मा “विश्वास” ने की सुदर्शन क्रिया एक विशेष प्रकार की श्वसन क्रिया है जिसको करने व्यक्ति के जीवन अभूतपूर्व परिवर्तन आते हैं।

न सिर्फ शारीरिक। बल्कि मानसिक स्तर पर भी चमत्कारी पबदलाव आते हैं।

श्री शर्मा ने आगे बताया पूरी दुनिया प्रातः कल में प्रतिदिन 25 करोड़ से अधिक लोग सुदर्शन क्रिया करते हैं। और सुदर्शन क्रिया करके उन्होंने अपने जीवन में संतोष और खुशी का अनमोल उपहार पाया है। ऐसी दिव्य और भव्य सुदर्शन क्रिया आपके शहर में पाकर योग साधक अपने आपको धन्य समझ रहे हैं।

सभी योग साधक पूज्य गुरुदेव के इस अनमोल उपहार को प्रत्येक घर में पहुंचाना चाहते हैं। इसी संकल्प को लेकर आर्ट ऑफ़ लिविंग ललितपुर परिवार चल रहा है। इसी उद्देश्य के चलते समय समय पर हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन आर्ट ऑफ़ लिविंग ललितपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है।

सभी जनपदवासियों से इस प्रोग्राम से जुड़ने की अपील की जा रही है।

हैप्पीनेस प्रोग्राम में योगा टीचर सुबोध शर्मा “विश्वास” के अलावा श्री जगदीश द्विवेदी, श्रीमति वन्दना भारती, श्री ओमप्रकाश लोहिया, श्री दानवीर सिंह, श्री राजेंद्र मोहन दुबे, सदाकत खान, श्री जगभान सिंह सिसौदिया, श्री अजय नाथ त्रिपाठी, श्री केशव चौरसिया, श्री अजय कुशवाहा (Air Traffic Controller Shrinagar) श्रीमति गीता दुबे, श्रीमति इंदु सिंह , श्रीमति उमा द्विवेदी, श्रीमति मधु त्रिपाठी, श्रीमति लक्ष्मी चौरसिया, काव्या सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। गहोई समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग ललितपुर परिवार के वरिष्ठतम सदस्य श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आगामी हैप्पीनेस प्रोग्राम दिसंबर माह में होगा। श्री ने सभी से हैप्पीनेस प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य