अखिल भारतीय नामदेव समाज की बैठक में संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर चर्चा

मड़ावरा/महरौनी, ललितपुर। मां अंजनी धाम मंदिर, कन्हेड़ी, महरौनी में अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन ‘भारत’ के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष केके नामदेव, ललितपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकता को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक सामाजिक कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोगों ने सहभागिता करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।

 

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: छोटे लाल नामदेव जखोरा, मुन्नू लाल नामदेव तालबेहट, नीलू नामदेव मड़ावरा, कमलेश नामदेव ‘डुलावन’, संगठन के जिला प्रभारी ललितपुर राहुल नामदेव ‘साँई’, जिलाध्यक्ष सोनू नामदेव, जिला महामंत्री पवन नामदेव ‘छिल्ला’, जिला उपाध्यक्ष शिवम नामदेव कुम्हैडी , जिला मंत्री भगवत नामदेव, दीपक नामदेव, जगदीश नामदेव जरावली तथा अमित नामदेव सहित समाज एवं संगठन के अनेक लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य