समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अन्तर्गत एवं एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट में हुआ उपकरण मापन शिविर का आयोजन

ललितपुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी तालबेहट समर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण मापन शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले 93 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे एलिम्को कानपुर से विशेषज्ञ राजू कुमार ऑडियोलॉजिस्ट,गौरव कुमार पी ओ, विश्वास मसीह पी एन डो तथा मुकेश कुमार डाटा ऑपरेटर ने कान की मशीन, ब्रेल किट, स्मार्ट केंन,ट्राईसाईकिल ,व्हील चेयर, बैसाखी,एमआर किट ,सुगमय केंन ,रोलेटर सी पी चेयर आदि उपकरणों के लिए दिव्यांग बच्चों चिन्हांकन किया गया। वही, जिला समन्वयक सुजीत कुमार मौर्य ने आये समस्त अभिभवको को इन उपकरणों की दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया गया। उक्त शिविर में शिव कुमार मौर्य, ज्ञानेश तिवारी, रवि भाष्कर, जितेंद्र प्रताप, पुष्पेंद्र तथा समस्त बीआरसी स्टाफ का सहयोग रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य