*तालबेहट (ललितपुर), 26 सितंबर 2026*

सेवा समर्पण संस्थान, बुन्देलखण्ड क्षेत्र के तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज माँ शबरी धाम, टेकरी, तालबेहट में विधिवत रूप से हुआ।
वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में *श्री मनोज कुमार तिवारी, प्रान्त सह शिक्षा आयाम प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रान्त* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दिए गए पंच परिवर्तन – *समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी* के मंत्र को यदि हम अपने जीवन में उतार लें, तो समाज परिवर्तन स्वतः ही हो जाएगा। सेवा कार्य केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने का संस्कार है।
इस प्रशिक्षण वर्ग के *वर्ग कार्यवाह श्री रामचरन सहरिया जी, प्रान्त उपाध्यक्ष, सेवा समर्पण संस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रान्त* रहे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री मनीराम जी, श्री पंकज जी, श्री रामलखन जी, श्री सुरेन्द्र जी, श्री सत्येन्द्र मिश्रा जी, श्री मदन जी, श्री देशराज जी, श्री बाबूलाल जी सहित सेवा समर्पण संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पांच दिनों तक चलने वाले इस वर्ग में सेवा के विभिन्न आयामों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।








