दीक्षा से पूर्व प्रसन्न भैया की निकली भव्य शोभायात्रा जिनधर्म प्रभावना के साथ समाजजनों ने किया आत्मीय अभिनंदन

सोनकच्छ। श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व की पूर्णिमा के अवसर पर सोनकच्छ पधारे श्रमणाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी प्रसन्न भैया जी (छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद) की दीक्षा पूर्व दीक्षा वरघोड़ा एवं जिनधर्म प्रभावना शोभायात्रा निकाली गई। प्रसन्न भैया जी आगामी 25 अक्टूबर को जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं।

सुबह बस स्टैंड से बैंड-बाजों के साथ सुसज्जित बग्घी में प्रसन्न भैया जी को विराजमान कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा जैन मंदिर पहुंची। मार्ग में समाजजनों ने तिलक एवं माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने जैन धर्म की जय-जयकार करते हुए भक्ति नृत्य किया।

जैन मंदिर पहुंचने पर सकल जैन समाज की ओर से प्रसन्न भैया जी का अभिनंदन किया गया। आयोजन से एक दिन पूर्व महिलाओं द्वारा उन्हें वैराग्य मेहंदी लगाई गई तथा उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना की गई।

समाज के प्रवक्ता रोमिल जैन ने बताया कि आज हर्षोल्लास के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभु भक्ति के साथ सभी से क्षमायाचना कर आपसी प्रेम, मैत्री और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक रोमिल पाटणी सोनकच्छ नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद ने दी है

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य