ललितपुर से दिल्ली तक गूंजी सफाई कर्मियों की आवाज – स्थायी नियुक्ति और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर : अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) ने संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. भगवत प्रसाद मकवाना जी को ज्ञापन सौंपा।

 

संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि व राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बाबरा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया जिला महामंत्री मयंक बांगरेले द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2006 में नियुक्त हुए संविदा सफाई कर्मचारियों को 20 वर्ष हो चुके हैं, इसके बावजूद आज तक उन्हें नियमित/स्थायी नहीं किया गया।

 

जिसमें संघ ने 6 प्रमुख मांगें रखी।

 

1. 20 वर्षों की सेवा को देखते हुए 2006 में नियुक्त सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित/स्थायी किया जाये।

 

2. उत्तर प्रदेश की समस्त नगर निकायों में आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा बंद कर सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित किया जाये।

 

3. संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के एक सदस्य को भरण-पोषण हेतु अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये।

 

4. सफाई कर्मचारी भर्ती में सिर्फ वाल्मीकि समाज के पुरुष व महिलाओं को ही लगाया जाये।

 

5. नगर पालिका परिषद ललितपुर में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के पद पर महिलाओं को नियुक्ति दी जाये।

 

6. वर्ष 2006 में 1 लाख स्थायी भर्ती की घोषणा हुई थी, तब 69 हजार की संविदा भर्ती हुई थी। अब 20 वर्षों में बढ़ी जनसंख्या व स्वच्छ भारत अभियान को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 2 लाख स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली जाये।

 

संघ ने मांग की है कि शासन-प्रशासन स्तर पर इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही की जाये।

 

ज्ञापन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि, राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बाबरा, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी, प्रदेश सचिव मयंक बांगरेले,जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया, राजेश अग्रवाल, अखिलेश राठौर अन्य साथी मौजूद थे।

 

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा।

 

मांग – 2006 से काम कर रहे संविदा सफाई कर्मियों को 20 साल बाद स्थायी किया जाए, आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा बंद हो, मृतक आश्रित को अनुकम्पा नौकरी मिले और UP में 2 लाख स्थायी सफाई कर्मियों की नई भर्ती निकाली जाएं।

 

ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि, राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बाबरा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी. प्रदेश सचिव मयंक बांगरेले ,जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया, राजेश अग्रवाल, अखिलेश राठौर अन्य साथी मौजूद थे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य