महरौनी,ललितपुर।

तहसील महरौनी में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने लेखपाल बालकिशन राजपूत को महरौनी के रामलीला मैदान के पास एक किसान से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
बताया गया कि लेखपाल बालकिशन राजपूत खटौरा-क्योलारी मौजा में ग्राम लेखपाल के पद पर तैनात था। किसान से रिश्वत की रकम लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम लेखपाल को अपने साथ कोतवाली ललितपुर ले गई, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखपाल की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को लेकर दिनभर लोगों के बीच चर्चा होती रही।
बताया जा रहा है कि किसान से चार हजार रुपये की रिश्वत किस कार्य के एवज में मांगी गई थी, इसकी जांच एंटी करप्शन टीम द्वारा की जा रही है। मामले में जांच के बाद ही रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।









