आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह, मरीजों को निःशुल्क वितरित की आयुर्वेदिक औषधियां

 

महरौनी,ललितपुर।

सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत महरौनी के सौजन्य से बुधवार को सद्भावना मंच, कोतवाली के पास बृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनिया एवं नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चिकित्सकों ने 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर में डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. संग्राम सिंह राजपूत, डॉ. शालिनी प्रजापति एवं डॉ. मेघा गुप्ता, डॉ मनीष ताम्रकार होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं जीवनशैली से संबंधित सुझाव दिए।

शिविर में मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ लिया।

इस मौके पर सहयोगी के रूप में डॉ भरत जैन , अनामिका रेकवार, वीरेंद्र विरथरे,नीरज प्रजापति, द्वारका प्रसाद निरंजन, अर्पित शर्मा योगाचार्य, रोहित सेन, अनुरूद्ध दुबे आदि राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों के कर्मचारी सहित नगरपंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य