जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर श्री जी निकले नगर भ्रमण को तालाब पर हुआ अभिषेक

मड़ावरा : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर्व के तौर मनाया जाता है इस दिन कस्बे के देवालयों से भगवान के विग्रह सुंदर विमानों में बैठाकर नगर भ्रमण कराया जाता है। कस्बे के श्री शाला जी मंदिर, डाकबंगला बाली गली स्थित श्री रामजानकी मंदिर , श्री हनुमान जी मंदिर, श्री हनुमान जी मंदिर रावतपुरा, श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री नृसिंह मंदिर व श्री लवकुश मंदिर रनगांव से सभी विमानों की शोभायात्रा निकाली जाती है। जो सभी विमान कस्बे के बीचों बीच श्री पठकान जी मंदिर पर एकत्रित होते हैं जहां आरती प्रसाद वितरण के पश्चात विमानों को तालाब की ओर जे जाया जाता है।

सभी 8 मंदिरों के विमान को भक्त नाचते भजन गाते पारंपरिक भजनों के साथ तालाब ले जाते हैं जहां भगवान के विग्रह का तालाब में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ स्नान कराया जाता है। उसके बाद भगवान की आरती ओर महाप्रसाद वितरण भी वितरित किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के वामन अवतार एवं बालकृष्ण श्री कृष्ण के अवतारो की आज के दिन विशेष पूजा होती है इस मौके पर हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी जन उपस्थित रहे ओर प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए हैं।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य