झाँसी:- आज मंडल मंत्री कॉम अमर सिंह यादव जी के दिशानिर्देश में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ई.एम.एस -1 कारखाना शाखा झाँसी के तत्वाधान में यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रबंध समिति की मीटिंग का आयोजन शाखा सचिव कॉ.राजा भइया जी के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष कॉ.रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

*भारतीय रेल के कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, न्याय एवं कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले 19/09/1968 की हुई रेल हड़ताल में अपने प्राणों की आहुती देने वाले ऐसे महान साथियों को NCRMU EMS-1 WORKSHOP BRANCH की और से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।*
*पठानकोट की सन 1968 की रेल हड़ताल में शहीद हुए साथियों ने सभी रेल कर्मचारियों के अधिकारों, बेहतर सेवा शर्तों, बोनस एवं श्रमिक हितों की रक्षा के संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व, और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा से ट्रेड यूनियन आंदोलन को मजबूती प्रदान की।*
*उनका संघर्ष हमें यह प्रेरणा देता है कि कर्मचारियों के अधिकार केबल मांगने से नहीं बल्कि संगठन की एकजुटता, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से हासिल किए जाते हैं।*
इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मंडल सहायक सचिव कॉ.हरि शंकर यादव, शाखा अध्यक्ष राम कुमार परिहार, शाखा सचिव राजा भइया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,
शाखा के पूर्व अध्यक्ष आशीष नायक, सांस्कृतिक अकादमी के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज,
शाखा उपाध्यक्ष रामनिवास, सुनील शर्मा, दयाशंकर यादव, वीरेंद्र गुर्जर, अरविंद कुमार मीना, यूसुफ खान, चिम्मन सिंह यादव,शिवम यादव, ई.सी.सी सोसायटी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार मीना,पर्वत , के.के.निरंजन, नितेश यादव,अरविंद कुमार, केशव तिवारी,मानसिंह यादव, अनुराग सहगल आदि उपस्थित रहे।
अंत में शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।









