मड़ावरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मड़ावरा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मड़ावरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

 

पुलिस के अनुसार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ावरा श्री आलोक कुमार अग्रहरी के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में भान सिंह पुत्र शिवदयाल, निवासी ग्राम डोंगराखुर्द, थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर; हल्कू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र बहादुर, निवासी कस्बा व थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर तथा टूडे उर्फ सगीर पुत्र चांद अली, निवासी कस्बा व थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर शामिल हैं।

 

पुलिस के मुताबिक हल्कू उर्फ ओमप्रकाश के विरुद्ध एसीजेएम महरौनी द्वारा जारी गैरजमानतीय वारंट मु0न0 1038/20, धारा 435/504 IPC के तहत कार्रवाई की गई। वहीं टूडे उर्फ सगीर के विरुद्ध भी इसी वारंट संख्या 1038/20 एवं धारा 435/504 IPC के तहत गैरजमानतीय वारंट जारी था।

 

भान सिंह के विरुद्ध एसीजेएम महरौनी द्वारा जारी गैरजमानतीय वारंट मु0न0 1371/25, धारा 323/504/427 IPC के तहत कार्रवाई की गई।

 

पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए उनके निवास स्थान से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय ललितपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी का दिनांक एवं समय: 19 सितंबर 2026, समय 09:00 बजे।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सूर्यप्रकाश सिंह, उ0नि0 आलोक कुमार, उ0नि0 कल्याण सिंह, हे0का0 देवेंद्र सिंह, हे0का0 प्रदीप कुमार एवं म0का0 करिश्मा शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य