समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के दिशा निर्देशन में राजकीय आदर्श विद्यालय नगर क्षेत्र में समावेशी शिक्षा विषय पर शिक्षण प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय ट्रेनिंग सम्पन्न।

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिव कुमार मौर्य और ज्ञानेश चंद्र तिवारी द्वारा जनपद के समस्त विशेष शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में शिव कुमार मौर्य द्वारा समावेशी कक्षा में विविधताएं, पर्यावरणीय अध्ययन का शिक्षण, दिव्यांगता की श्रेणियां दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार और पाठ्यक्रम का अनुकूलन आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद ज्ञानेश चंद्र तिवारी द्वारा यू.डी.एल आधारित पाठ्य योजना, समावेशी कक्षाओं में गणित शिक्षण, विज्ञान शिक्षण भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम समावेशी कक्षाओं में सूचना संचार प्रौद्योगिकी (I.C.T) का अनुप्रयोग, शारीरिक शिक्षा, अनुकूलित खेल और अनुकूलित योग पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में समस्त विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।









