गुरु परिवार के अध्यक्ष पद पर सुनील सेठी, सचिव पद पर सावन चुड़ीवाल

छत्रपति संभाजीनगर। क्रांतिकारी राष्ट्रसंत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 तरुणसागरजी महाराज की पावन प्रेरणा से स्थापित गुरु परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की वर्ष 2026 से 2028 तक की अवधि के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। परमपूज्य क्षुल्लक श्री पर्वसागरजी महाराज के मार्गदर्शन में खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत, पार्श्वनाथ मंदिर, राजाबाजार के अंतर्गत यह कार्यकारिणी गठित की गई।

नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर सुनील सुभाषचंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष पद पर अनुज दगड़ा, उपाध्यक्ष पद पर पवन पाटणी, सचिव पद पर सावन उमेश चुड़ीवाल, सहसचिव पद पर गौरव कासलीवाल, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित गंगवाल तथा सहकोषाध्यक्ष पद पर सागर पाटणी का चयन किया गया।

इसी प्रकार सांस्कृतिक प्रमुख के रूप में कुणाल ठोले एवं प्रशांत काला, क्रीड़ा प्रमुख के रूप में प्रसाद दगड़ा एवं राकेश पांडे, जनसंपर्क प्रमुख के रूप में सचिन कासलीवाल (दादा) तथा सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में अंकुर साहूजी का चयन किया गया। समन्वय समिति में जीतू गंगवाल, प्रवीण लोहाड़े, अशोक अजमेरा एवं पप्पू (महेंद्र) ठोले को शामिल किया गया।

आचार्य श्री 108 तरुणसागरजी महाराज का वर्ष 2008 में छत्रपति संभाजीनगर में चातुर्मास हुआ था। इसी दौरान उनकी प्रेरणा से गुरु परिवार सामाजिक संगठन की स्थापना की गई थी। तब से गुरु परिवार के माध्यम से शहर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है।

नवीन कार्यकारिणी के चयन के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय चांदीवाल ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। नवीन पदाधिकारियों ने आचार्य श्री तरुणसागरजी महाराज के विचारों, संस्कारों एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए गुरु परिवार के माध्यम से समाज में एकता, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर गुरु परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सकल जैन समाज की ओर से नवीन कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए मंगल शुभकामनाएं दी गईं।

यह जानकारी गुरु परिवार के प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पियुष कासलीवाल, औरंगाबाद द्वारा दी गई।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य