भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया सुंदरकांड पाठ के साथ हुई पूजा-अर्चना, महाप्रसाद का किया गया वितरण

महरौनी,ललितपुर।

नगर के शारदा माता मंदिर के लुहरयाना मोहल्ला में भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं जयंती समारोह गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त नगर एवं क्षेत्रीय झा विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में किया गया।

समारोह में सर्वप्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झा समाज के लोगों एवं नगरवासियों ने सहभागिता की और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में राम रतन झा, लक्ष्मी नारायण झा, लखन लाल झा, हरिदास झा, संतोष कुमार झा, राजकुमार झा एडवोकेट, सुरेश कुमार झा, श्यामलाल झा, बालकिशन झा, राजेश झा (इंडियन गैस), कैलाश नारायण झा, रामप्रसाद झा, नारायण झा, सत्यनारायण झा, अमृत लाल झा एडवोकेट, रिंकू झा सहित झा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता करने वाले सभी समाजबंधुओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य