सेवा ही संकल्प हमारा के तहत सेवा पखवाड़ा मनाएँ –

प्रशिक्षण में सीखी हुई बातों को विद्यालय में बच्चों के साथ क्रियांवित करें- बी.ई.ओ. नरेश कुमार रावत।
मड़ावरा (ललितपुर) ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों का एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित अंतिम बैच का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को पूर्ण हुआ। बीईओ नरेश कुमार रावत के निर्देशन में संदर्भदाता एआरपी देशबंधु नरवरिया, विनोद कुशवाहा, सुजान सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर एवं प्रकाश साहू ने हिंदी एवं गणित शिक्षण की बारीकियों को बताया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी नरेश कुमार रावत ने सेवा ही संकल्प हमारा के तहत सेवा पखवाड़ा मनाने की जानकारी दी। उन्होंने शासन के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करना है। विद्यालय में कला, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा प्रशिक्षण में सीखी हुई बातों को विद्यालय में बच्चों के साथ क्रियांवित करें। प्रशिक्षण में संदर्भदाताओं ने निपुण भारत मिशन की रणनीति के अंतर्गत एफएलएन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षकों द्वारा प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विषय – वस्तु का प्रजेंटेशन किया। बाल वाटिका से कक्षा -5 तक के निर्धारित निपुण लक्ष्य एवं उन्हें प्राप्त करने के उपायों पर प्रमुखतः से चर्चा की। पठन-लेखन, रिमीडियल एवं कैच-अप शिक्षण हेतु रणनीति के साथ समय सारिणी, शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिका, गणित किट, प्रिंट रिच सामग्री एवं टीएलएम आदि के प्रयोग पर जानकारी दी। कक्षा – 4 में हिंदी एवं गणित की पाठ्य पुस्तकों की विषय-वस्तु एवं किये गये परिवर्तन पर चर्चा की गयी। ज्ञान समीक्षा ऐप के माध्यम से फीडबैक के साथ प्रशिक्षण पश्चात् आकलन किया गया। इस दौरान विशाल जैन पवा, राजेश कुमार, नीतेश निरंजन, दिव्यांशु वैद्य, राघवेंद्र सिंह, आशीष तिवारी, संभव जैन, यशवेंद्र सिंह, निंदराम, तिलकराम, संतोष कुमार, दीवान जू, कपिल पाल, प्रभाष नारायण मिश्र, बलजीत सिंह, अनुराधा, इंद्रा जैन, रानी, स्वाति, रेखा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षामित्र मौजूद रहे। प्रशिक्षण में सुनील कुमार, आशीष त्रिपाठी, अंकित दुबे, राहुल देव वर्मा, राहुल लक्ष्यकार, मानसिंह, मु. जुबेर एवं अनुचर लोकेंद्र सक्सेना, मनोज कुमार, गुलाब चंद्र आदि का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन देशबंधु नरवरिया एवं विनोद कुशवाहा ने किया। अंत में सुजान सिंह पटेल एवं राजेंद्र राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।









