जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व पर पूजन अभिषेक कर आस्था जता रहे श्रद्धालु

ललितपुर। जीवन में अपेक्षा रहे और काम न हो तव मायाचारी पैदा होती है माया इसलिए होती है कि अपेक्षा पूरी हो। जब व्यक्ति योग्यता से रहित होता है तव जुगाड लगानी पडती है। धर्म कार्यों में अपनी शक्ति को न तो छिपाना और न ही पाप कार्यों में लगना तभी आपकी जिन्दगी में आर्जव धर्म आएगा। उक्त विचार जैन पार्श्वनाथ जैन अटा मंदिर में पर्यूषण पर्व पर आर्जव धर्म का विवेचन करते हुए आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री विशद सागर महाराज ने व्यक्त किए। कपट मिटाये दुर्गति त्याग सुगति उपजावे की सूक्ति को बताते हुए उन्होने कहा भगवान की भक्ति में कभी अपनी शक्ति नहीं छिपाना चाहिए। यदि पाप से डरे और पुण्य कार्यों में अग्रणी हो तो यकीनन संसार में आर्जव धर्म का विस्तार दिखाई देने लगेगा और संसार के समस्त जीव सुखी हो जाएगे। हम जैसा है वैसा नजर आए तव मायाचारी नहीं होती हमें नायाचारी से बचना चाहिए।
धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन श्रेष्ठीजनों एवं मंगलाचरण उमा जैन सैदपुर द्वारा किया गया। धर्मसभा में ने तत्वार्थ सूत्र का वाचन सुरभि जैन, आर्ची जेन, आशी जैन, शचि जेन द्वारा किया जबकि अर्थ समर्पण का पुर्याजन कमला वाई राजेन्द्र कुमार प्रकाश चंद अनमोल टेडर्स द्वारा किया गया गया। धर्मसमा का संचालन प्रबंधक मनोज जैन बबीना द्वारा किया गया।
प्रातःकाल वाहुवलि भगवान की वेदिका पर प्रभु अभिषेक के उपरान्त मुनि शिव सागर महाराज द्वारा शान्तिधारा का पुर्थ्यांजन किया गया इस दौरान उन्होने धर्मसमा में आवकों को आर्जव धर्म की महत्ता बताते हुए व्यवहारिक रूप से से जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। मध्यान्ह में मुनि श्री विशद सागर महाराज ने तत्वार्थ सूत्र को अपने चिन्तन द्वारा समझाया। नगर के जैन अतिशय क्षेत्र अभिनंदनोदय तीर्थ, आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर, बाहुवलि नगर नईवस्ती, आदिनाथ मंदिर चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाथाट, शान्तिनगर नगर, पार्श्वनाथ समोवश्रण मंदिर, पार्श्वनाथ कालौनी, ज्ञानोदय तीर्थ एम्बोशिया जैन मंदिरों में प्रातःकाल पहुंचकर पूजन अभिषेक शान्तिधारा में सम्मलित होकर पुर्णांजन कर रहे हैं। सायंकाल आरती के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक प्रेरणादायी नाटकों के माध्यम से अपूर्व धर्म प्रभावना हो रही है। आयोजन की व्यवस्थाओं को जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया महामंत्री आकाश जैन संयोजक सनत जैन खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, पवन जैन डा० डीके जैन, राजकुमार सुनील सराफ, सुवेन्दु जैन जितेन्द्र जैन, विकास सौरई, अभय जैन, राजेन्द्र सराफ, वीरचंद सराफ, प्रमोद जैन पाय, संजय ककडारी, अमित जैन गारमेंट आदि संयोजित कर रहे हैं।









