*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय सांदीपनि कन्या उमावि में हुआ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम*

बड़ागाँव धसान, टीकमगढ़।

लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इसी क्रम में शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ागाँव धसान में भी “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य सहभागियों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठा।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्राएँ, पालक, जनप्रतिनिधि एवं संलग्न स्वयं सहायता समूह सहित अन्य सहभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, संस्कार, सकारात्मक सोच एवं सामूहिक संकल्प की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रामनरेश सिंह राजपूत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीप प्रज्वलन केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सेवा और सकारात्मकता का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी से सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के संबंध में मीडिया प्रभारी शिक्षक श्री सुनील कुमार जैन ने जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया तथा इसमें विद्यालय परिवार एवं विभिन्न सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

विद्यालय परिवार की ओर से सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य