महरौनी, ललितपुर।

आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपी को महरौनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना महरौनी में दर्ज मु0अ0सं0 335/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित आरोपी सुमित सिंह पुत्र प्रकाश चन्द्र, निवासी इलाइट चौराहा, विद्युत विभाग के पीछे गली, कोतवाली ललितपुर को रविवार को महरौनी बाईपास स्थित बानपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2024 में महरौनी थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी उ0नि0 रामकृपाल सिंह एवं होमगार्ड सुरेश कुमार शामिल रहे।









