अत्यंत जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान, लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील।

ललितपुर। मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन ललितपुर के प्रभारी रेडियो निरीक्षक समीर गुप्ता ने मानवता और सेवा भावना की एक और मिसाल पेश करते हुए अत्यंत जरूरतमंद मरीज के लिए 30वीं बार रक्तदान किया।
समीर गुप्ता द्वारा किए गए इस रक्तदान की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लगातार 30वीं बार रक्तदान कर उन्होंने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। रक्तदान के अवसर पर समीर गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। कई बार गंभीर बीमारी, दुर्घटना, ऑपरेशन अथवा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्तदाता द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी अवसर मिले, स्वस्थ एवं योग्य लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से हम किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। हमारा थोड़ा सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां वापस ला सकता है। समीर गुप्ता ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां होती हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,

क्योंकि रक्तदान सीधे तौर पर किसी इंसान का जीवन बचाने से जुड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं सहित सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का निवेदन किया। समीर गुप्ता का यह 30वां रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। उनका कहना है कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति जरूरत के समय रक्तदान करने का संकल्प ले तो रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनकी इस सेवा भावना से निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और यही रक्तदान की सबसे बड़ी सार्थकता है। समीर गुप्ता जी द्वारा रक्तदान करते समय जन कल्याण समिति ललितपुर (रजि.) के अध्यक्ष एवं समाजसेवी/ पत्रकार चन्दन सिंह अहिरवार, रोहित पटेल, मरीज के पिता और ब्लड बैंक से मनोज सोनी मौजूद रहे।









