महरौनी, ललितपुर।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के 57 विभागों में 5329 कनिष्ठ सहायकों एवं लिपिकों के पदों के लिए जारी परिणाम में महरौनी निवासी बृजेश प्रजापति ने 67.75 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट रैंक के साथ कनिष्ठ लिपिक पद पर चयन हासिल किया है।
बृजेश प्रजापति शिक्षक राजेंद्र नागल के ज्येष्ठ सुपुत्र तथा महरौनी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हर प्रसाद नागल के भतीजे हैं। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे बृजेश की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महरौनी आर्य समाज के प्रधान पं. पुरुषोत्तम नारायण दुबे (मुनि वानप्रस्थ), पं. शिव प्रसाद पुरोहित, हर प्रसाद नागल एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक निरंजन, शिक्षक लखन लाल आर्य, शिक्षक अरविंद तिवारी, डी.एल. नागल, शिक्षक विवेक प्रजापति सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बृजेश प्रजापति को बधाई दी।









