पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर संजीब कुमार बाजपेई के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा थाना तालबेहट पर पंजीकृत *मु0अ0स0 404/2025 धारा 309(4) BNS में प्रकाश में आये वांछित/इनामियां अभियुक्तगण 1.हरिश्चन्द्र उर्फ भैय्यन आदिवासी पुत्र रामस्वरुप आदिवासी उम्र करीब 48 वर्ष नि0 वार्ड नं0 09 सोमनाथ का मन्दिर थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी म0प्र0 2. चरन आदिवासी पुत्र सौकीलाल आदिवासी उम्र करीब 52 वर्ष नि0 वार्ड नं0 09 सोमनाथ का मन्दिर थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी म0प्र0 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।* गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*घटना का विवरण-* दिनांक 10.09.2025 को वादी मुकदमा श्री काशीराम पुत्र सिरौना कुशवाहा नि0 ग्राम बिजरौठा मजरा मजगुवां थाना तालबेहट जिला ललितपुर द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि दो अज्ञात व्यक्ति उसके 20,400 रूपये व एक सोने की तबजिया ले गये हैं ।
*उक्त सूचना पर थाना तालबेहट पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पूर्व में 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । मुकदमा उपरोक्त में अन्य वांछित/इनामिया अभि0गण घटना के समय से ही फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमे बनाकर दबिश दी जा रही थीं, जिन्हे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.हरिश्चन्द्र उर्फ भैय्यन आदिवासी पुत्र रामस्वरुप आदिवासी उम्र करीब 48 वर्ष नि0 वार्ड नं0 09 सोमनाथ का मन्दिर थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी म0प्र0
2. चरन आदिवासी पुत्र सौकीलाल आदिवासी उम्र करीब 52 वर्ष नि0 वार्ड नं0 09 सोमनाथ का मन्दिर थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी म0प्र0
*गिरफ्तारी का दिनांक-* 10.09.2026
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्र.नि. श्री रमेश चन्द्र मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
2.उ.नि. श्री शिवजीत सिंह चौकी प्रभारी तेरई फाटक थाना तालबेहट जनपद ललितपुर मय टीम ।









