*जनपद ललितपुर के थाना तालबेहट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वाछिंत/प्रकाश में आये 04 नफर अभियुक्तगण को 05 घंण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार ।*

*अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया शत्-प्रतिशत माल 36 अदद लोहे की रॉड व चोरी में प्रयुक्त वाहन पिकअप को किया गया बरामद ।*

 

पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा थाना तालबेहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 338/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS में नामजद/प्रकाश में आये वाछिंत 04 नफर अभियुक्तगण 1. रामेश्वर पुत्र रजूरा अहिरवार उम्र करीब 19 वर्ष 2. सौरभ पुत्र गोकुल रजक उम्र करीब 20 वर्ष 3. शिशुपाल पुत्र कैलाश रजक उम्र करीब 35 वर्ष 4. मौनलाल पुत्र कल्लू अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष नि0गण सेरवास कला ताना तालबेहट जनपद ललितपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- वादी मुकदमा राजेश पुत्र छिद्दन रजक उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम बांसी थाना जखौरा जनपद ललितपुर द्वारा दिनांक 10.09.2026 को सूचना दी गई कि अभियुक्त रामेश्वर व अज्ञात चोर द्वारा उसके ट्रक नम्बर UP94T5050 से लोहे की रॉड का बण्डल चोरी कर लिये गये है ।

सूचना पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । गठित पुलिस टीमों द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्तगण रामेश्वर उपरोक्त आदि 04 नफर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।

.

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. रामेश्वर पुत्र रजूरा अहिरवार उम्र करीब 19 वर्ष

2. सौरभ पुत्र गोकुल रजक उम्र करीब 20 वर्ष

3. शिशुपाल पुत्र कैलाश रजक उम्र करीब 35 वर्ष

4. मौनलाल पुत्र कल्लू अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष नि0गण सेरवास कला ताना तालबेहट जनपद ललितपुर

 

*गिरफ्तारी का दिनांक-* 11.09.2026

 

*बरामदगी का विवरण-*

36 अदद लोहे की रॉड व चोरी में प्रयुक्त वाहन पिकअप को किया गया बरामद ।

 

 

*गिरफ्तारी करने वाले टीम के अधि0/कर्म0गणों के नाम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

2.उ0नि0 श्री विकास कुमार कस्बा चौकी प्रभारी तालबेहट जनपद ललितपुर

3.हे0का0 शिववीर सिंह थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

4. का0 जुगल किशोर थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

5. रि0का0 शिवेन्द्र सिंह सेंगर थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

6. रि0का0 शिवराज थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य