*सेवा संकल्प अभियान-सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से जन-जन तक पहुचेंगे केंद्र सरकार के 12 एवं प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्य*

 *इन्फ्लूएंसरों के लिए बनाया गया विशेष व्हाट्सएप ग्रुप; कंटेंट कलेक्शन और स्थलीय निरीक्षण के दिए गए निर्देश*

 

ललितपुर। _*जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशों के अनुपालन में, केंद्र सरकार के 12 एवं प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सोशल मीडिया हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ऑरगेनिग इन्फ्लूएंसर के प्रभावी जुड़ाव, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डिजिटल व रील अभियान की योजना बनाई गई*_ ।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता एवं सूचना विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में जनपद के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रतिभाग किया।

अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से जनपद में जिन नागरिकों की जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे नागरिकों की रील के माध्यम से वास्तविक कहानी जन जन तक पहुंचानी है।

*बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश एवं निर्णय-*

_*व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण-*_ सभी उपस्थित इन्फ्लूएंसरों को जोड़ते हुए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसके माध्यम से सूचना विभाग और इन्फ्लूएंसरों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सके।

_*कंटेंट कलेक्शन एवं शेयरिंग-*_ इन्फ्लूएंसर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से मिले लाभ एवं जनपद में किये गए समस्त विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजीवन में आये सकारात्मक बदलावों के प्रमाणिक फोटो, वीडियो, 60-60 सेकेण्ड की रील और जनपद के विकास स्थलों के पहले और बाद के वास्तविक संदर्भ का प्रमाणिक कंटेंट तथा लाभार्थीपरक योजनाओं की सफलता की कहानियां आदि व्हाट्सएप ग्रुप में एकत्र और साझा किया जाएगा।

_*निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण-*_ इन्फ्लूएंसरों को जनपद में चल रहे प्रमुख निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण (ग्राउंड विजिट) कराया जाएगा, ताकि वे धरातलीय प्रगति को देखकर निष्पक्ष और प्रभावी कंटेंट तैयार कर सकें।

_*सकारात्मक बदलावों का प्रचार-प्रसार-*_ स्थलीय निरीक्षण और लाभार्थियों के अनुभवों के आधार पर तैयार कंटेंट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रसारित कर आमजन को अभियान से जोड़ा जाएगा।

बैठक के अंत में जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल द्वारा सभी इन्फ्लूएंसरों को आवश्यक डेटा व प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। उपस्थित इन्फ्लूएंसरों ने भी इस अभियान से जुड़कर जनपद के विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य