महरौनी, ललितपुर।

ब्लॉक महरौनी के ग्रामसभा भोड़ी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें न्याय पंचायत भोड़ी, गुढ़ा एवं खिरिया लटकनजू के अध्यक्षों, ग्रामसभा अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने की।
मुख्य अतिथि गुड्डू राजा बुंदेला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बनती है। प्रत्येक ग्रामसभा में 15+15 सदस्यों की मजबूत कमेटी गठित कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से पूरी ताकत के साथ शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पानी, दवा और शराब की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए।
इस दौरान भगवानदास, हनी राजा, मुलायम सिंह, संतोष वैध, मनोज वैध, मुन्नू दुबे, लक्ष्मन विदुआ, गौरी शंकर एवं मुन्ना राजा कुसमाड़ सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने पट्टिका पहनाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के दम पर ललितपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। प्रदेश महासचिव सोशल आउटरीच सूर्यप्रताप सिंह जमींदार ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में सफलता का भरोसा जताया।
सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, जाहिर सिंह बघेल, अखिलेश मलैया एवं रामदेवी विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रिक्कू त्रिपाठी, दयाशंकर रजक, अभिषेक सिंघई, रवि राजा, राजभान सिंह बुंदेला, मनोज कुमार वैध जुदैया, लक्ष्मन विदुआ, विपिन, सूर्यप्रताप सिंह परमार, हरपाल सिंह राजपूत, दिनेश रजक, उमेश विजय सेन, लरगन, मुलायम सिंह, उमाकान्त भौडेले भोड़ी, लक्ष्मी नारायण पटेरिया, राकेश कुमार सेन, सोवरन सिंह, रघुवीर सिंह, रमाकान्त गोस्वामी, भगवान दास खटौरा, भगवानदास कुशवाहा एवं निरमान सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने किया, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष रवि राजा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।









