समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत पीएम श्री विद्यालय बम्हौरी कला मड़ावरा में हुआ मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में और खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालय बम्हौरी कला में दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच की गई और जांचोपरांत 10 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र , यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए कुछ बच्चों को जांच हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।
उक्त शिविर में उपस्थित जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुजीत कुमार मौर्य द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को यूडीआईडी कार्ड के लाभ एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया गया।
शिविर में उपस्थित विशेष शिक्षक एवं पीएम श्री विद्यालय बम्हौरी कला के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।









