राजा चौधरी अध्यक्ष, कोमल चंद्र सिंघई गौरव अध्यक्ष तो राजेश मलैया ‘राजू’ बने महामंत्री

महरौनी,ललितपुर।
श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र समिति महरौनी के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत समिति के समस्त सम्मानित सदस्यों ने इंदौर के दलाल बाग स्थित छत्रपति नगर में विराजमान गुरुवर श्री मुनि पुगंव सुधा सागर जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार को लेकर गुरुवर से चर्चा की गई तथा नवीन समिति के गठन की अनुमति प्रदान करने का निवेदन किया गया।
गुरुवर श्री सुधा सागर जी महाराज ने सभी सदस्यों को नवीन कार्यकारिणी के गठन की अनुमति प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया। गुरुवर के सानिध्य में महरौनी कार्यकारिणी के सदस्यों की राय, आपसी एकजुटता एवं सर्वसम्मति से श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र समिति महरौनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में राजा चौधरी को अध्यक्ष, कोमल चंद्र सिंघई को गौरव अध्यक्ष, जबकि भागेश खजूरिया एवं मुकेश जैन पड़वा को उपाध्यक्ष बनाया गया। राजेश मलैया ‘राजू’ को महामंत्री तथा वासु सिंघई एवं मिलापचन्द्र सराफ को मंत्री का दायित्व सौंपा गया। मुकेश कुमार सराफ को कोषाध्यक्ष, नितिन शास्त्री एवं संजीव भायजी को सांस्कृतिक मंत्री तथा अभिषेक जैन ‘काले’ एवं जिनेश मलैया को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इसी प्रकार श्री पठा मंदिर जी समिति में राजेश मोदी एवं पंकज सिंघई को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं परामर्श समिति में पवन मोदी, प्रसन्न कुमार सिंघई, अनिल मिठया, अजीत जैन शिक्षक एवं अमर कठेरिया को शामिल किया गया। कार्यकारणी सदस्यों में रविन्द्र जैन सराफ, अभिषेक खजांची, डॉ. युवराज सिंघई, महेन्द्र खजूरिया, आशीष मोदी एडवोकेट, सौरभ सिलोनिया, संजीव विलोआ, मधुर बजाज, वरुण घिया, सौरभ मोदी ‘हैप्पी’ एवं अभिषेक सिंघई को शामिल किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समिति के सदस्यों ने इसे तीर्थ क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवर के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के साथ श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र के विकास, संरक्षण एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक व्यापक स्वरूप प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।









