ललितपुर मेडीकल कॉलेज में मृत मरीज के शव के साथ अमानवीयता एक बदनुमा दाग : बु. वि. सेना इस असंवेदनशील कृत्य की हो उच्चस्तरीय जांच:- बु. वि. सेना

ललितपुर मेडीकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड बना रिफर सेन्टर :- बु. वि. सेना

 

मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ किया जाता है दुर्व्यवहार :- टीटू कपूर

 

ललितपुर । आज बु.वि. सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ललितपुर राजकीय मेडीकल कॉलेज में पिछले दिनों मृत महिला मरीज के शव को ट्राइसाइकिल पर ले जाने के अमानवीय कृत्य तथा व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों को इलाज करने की बजाय रिफर करने पर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त किया गया ।

बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि राजकीय मेडीकल कॉलेज ललितपुर में विभागीय चूक के कारण विगत दिवस एक दिवंगत महिला मरीज के शव के साथ जो अमानवीय बर्ताव किया गया वह एक बदनुमा दाग है । उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मृत मरीजों के शव को उनके घर तक पहुंचाने का नियम होता है परन्तु सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मेडीकल कॉलेज प्रशासन ने उस दिवंगत महिला के शव को भेजने का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया। मृत महिला का गरीब पति जैसे तैसे अपनी पत्नी के शव को ट्राइसाइकिल पर बांध कर 8 किमी दूर अपने गांव लेकर पहुंचा। मेडीकल कॉलेज प्रशासन का यह कृत्य असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है । उन्होंने कहा कि बाद में इस मामले का हो-हल्ला होने पर मेडीकल कॉलेज प्रशासन ने इसे रफा दफा कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाये।

बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था का आलम है। यहां पर मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। गम्भीर मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सामान्य इलाज में भी मरीज को रिफर कर दिया जाता है । उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज देर रात में इलाज के लिए जाता है तो देर तक उसकी सुध नहीं ली जाती है। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है तथा उसका प्राथमिक उपचार किए बगैर पल्ला झाड़कर उसे रिफर कर दिया जाता है। रात्रि में निष्ठुर चिकित्सक एवं स्टॉफ उचित इलाज करने में हीला-हवाली करते हैं । इमरजेन्सी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अपनी सीट पर नहीं मिलते तथा स्टाफ के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है तथा बाद मरीजों बाहर रिफर कर दिया जाता है । अब आधी रात में असहाय मरीज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होकर प्राइवेट अस्पतालों एवं एम्बुलेंसों द्वारा जमकर लुटता पिटता है ।

बु. वि. सेना प्रमुख ने कहा कि मेडीकल कॉलेज के डीन से यहां की व्यवस्थाएं संभल नहीं रहीं हैं।आये दिन यहां पर कुछ न कुछ घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज में किसी योग्य डीन की नियुक्ति की जाये।

उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की है कि मेडीकल कॉलेज में विगत दिवस दिवंगत महिला मरीज के शव के साथ अमानवीय कृत्य की उच्च स्तरीय जांच की जाये तथा मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाकर मात्र रिफर सेन्टर बनने से रोका जाये अन्यथा बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।

बैठक में बु.वि. सेना के केन्द्रीय महामंत्री महेंद्र अग्निहोत्री, राजकुमार कुशवाहा , अमर सिंह बुन्देला , संजू राजा , मुन्ना महाराज त्यागी , विनोद साहू , प्रदीप पंडित ,भैयन कुशवाहा , गफूर खां , पप्पू सेन , काशीराम विश्वकर्मा , सुरेश झा , अखिलेश , प्रमोद धानुक , कामता प्रसाद भट्ट , जगदीश झा , रामप्रकाश झा ,पंकज रैकवार आदि उपस्थित रहे ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य