महरौनी (ललितपुर)।

महरौनी विकासखंड के ग्राम क्योलारी स्थित तिगड्डा पर जनसुविधा के लिए बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाली और अव्यवस्थाओं का शिकार है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतीक्षालय में यात्रियों के बजाय शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिससे लोग यहां बैठने से कतराते हैं।
प्रतीक्षालय के ठीक सामने सरकारी शराब का ठेका संचालित होने के कारण आए दिन यहां शराबियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को खुले में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, प्रतीक्षालय के आसपास दुकानों के संचालन से भी इसकी उपयोगिता प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से यात्री प्रतीक्षालय को अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं से मुक्त कराकर सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने तथा यात्रियों के लिए इसका समुचित उपयोग सुनिश्चित कराने की मांग की है।

coming soon








