शिक्षक राष्ट्र निर्माता – इंजी हाकिम सिंह

ललितपुर।* वीणावादिनी बालिका इंटर कॉलेज, तेरईफाटक, ललितपुर में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर हाकिम सिंह* रहे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी* ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंजीनियर हाकिम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है। शिक्षक के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर छात्रों के भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा गुरु वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या श्रीमती रमा तिवारी, ओमप्रकाश राजपूत, महेंद्र सिंह परिहार, रामजीवन, सुभद्रा परिहार, सृष्टि तिवारी, आकांक्षा यादव, अक्षिता राजा बुंदेला, शिवप्रताप सिंह, खलक सिंह, समृद्धि तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ओमप्रकाश राजपूत ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य