*शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान*

झांसी। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षक गौरव सम्मान समारोह-2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों के अमूल्य योगदान, समर्पण, सेवाभाव तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे। डॉ. रोहित पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉ. आलोक शांडिल्य ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का सच्चा पथप्रदर्शक होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि संस्कार एवं जीवन मूल्यों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी तैयार करता है।

समारोह का आयोजन एवं संयोजन पं. संजय दुबे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार एवं प्रमुख संचालक श्री मुकुल पांडेय रहे, जिन्होंने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में सुश्री सरिता श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान, समर्पण एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक सम्मान के ऐसे आयोजन समाज में शिक्षकों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

समारोह गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान एवं कृतज्ञता का सुंदर उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में श्री राहुल कंचन ने उपस्थित मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, अध्यक्ष, सम्मानित शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बताया।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य