*कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा बकरी चोरी करने वाले प्रकरण में वांछित 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*

*अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 10 नग बकरी/बकरा व घटना में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किया गया बरामद ।*

पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 940/2026 धारा 305/317(2)/331(4) BNS में वांछित 04 नफर अभियुक्तगण 1.जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी कसाई मण्डी झांसी जनपद झांसी हाल पता सदनशाह नई तहसील के पीछे थाना कोतवाली जनपद ललितपुर 2.रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कसाई मण्डी झांसी जनपद झांसी 3.आकाश पुत्र भगवानदास उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मढौरा थाना बङागांव जिला झांसी 4.जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कसाई मण्डी मस्जिद के पास थाना कोतवाली ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया , जिसके कब्जे से कुल 10 नग बकरी/बकरा व घटना में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किया गया बरामद, गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा तौसीक रजा पुत्र मोहम्मद इरशाद निवासी आजाद चौक नदीपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर द्वारा दिनांक 31.08.2026 को कोतवाली ललितपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि अज्ञात चोरो द्वारा उसके बाड़े में बंधे बकरी/बकरा चोरी कर लिये गये है । तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी ।

 

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों को लगाया गया था । गठित टीमों द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।*

 

*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है । हम लोग जगह-जगह घूमकर पहले जानवरो की रैकी करते हैं फिर मौका पाकर उन्हे चोरी कर लेते हैं और बेचकर जो रूपये प्राप्त होते हैं आपस में बांट लेते हैं । दिनांक 30.08.2026 की रात्रि में हम लोगो ने नई तहसील के पीछे बंधे बकरा/बकरी को प्राइवेट एम्बुलेंस में भरकर चोरी कर ली थी । चोरी करने के लिये हम लोग एम्बुलेंस का प्रयोग करते हैं जिससे हम लोगो पर कोई शक नही करता है । हम लोग उन्ही बकरा/बकरियों को बेचने के लिये जा रहे थे कि आप लोगो ने हमे पकड़ लिया, साहब हम लोगो से गलती हो गयी हम लोगो को माफ कर दीजिए ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी कसाई मण्डी झांसी जनपद झांसी हाल पता सदनशाह नई तहसील के पीछे थाना कोतवाली जनपद ललितपुर ।

2.रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कसाई मण्डी झांसी जनपद झांसी ।

3.आकाश पुत्र भगवानदास उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मढौरा थाना बङागांव जिला झांसी ।

4.जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कसाई मण्डी मस्जिद के पास थाना कोतवाली ललितपुर ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 10 नग बकरी/बकरा व घटना में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किया गया बरामद

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 जयकरन सचान कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

2. उ0नि0अनिल कुमार कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

3.हे0का0 अभिषेक शुक्ला कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

4.का0ज्ञान प्रभाकर कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य