● उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

● शिक्षकों की समस्याओं का अतिशीघ्र हो निराकरण-विनोद निरंजन

 

(ललितपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

जनपद ललितपुर (संबद्ध -अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिला अध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात करके शिक्षक-

शिक्षिकाओं की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों के अवशेष एरियर( चयन वेतनमान,निलंबन अवधि 1 दिन की वेतन, पदोन्नति आदि) जिनकी संख्या 400 से अधिक हो गई है।कार्यालय में 3 से 4 महीने से एरियर लम्बित है,जबकि शासनादेश में में 3 से 4 दिन में निस्तारण का स्पष्ट उल्लेख है।

कार्यालय में शिक्षकों को बजट का अभाव बताकर गुमराह किया जाता है।संगठन ने मांग की है सितंबर माह के अंत में बजट की जानकारी सूचना पट्ट पर स्पष्ट रूप से चस्पा की जाय। मंहगाई भत्ते एवं अंर्तजनपदीय से स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं का अवशेष एरियर का अतिशीघ्र भुगतान किया जाय। दीपावली बोनस एवं जीपीएफ लोन के आवेदन धारक का एक सप्ताह के अंदर खातों में प्रेषित करने की मांग रखी।शिक्षक कर्मचारी वेतन-भोगी सहकारी ऋण समिति द्वारा प्राप्त ऋण धारकों की किस्त वेतन से पूर्व की भांति कटौती की जाय।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने संगठन की समस्त मांगो को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण रूप से निस्तारित कर संगठन को लिखित रूप से अवगत कराये जाने की मांग रखी अन्यथा की स्थिति में संगठन उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।जिसका सम्पूर्ण दायित्व संबंधित का होगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा विनय ताम्रकार,ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा सत्येन्द्र जैन,ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा राजीव गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष बार ब्रजेश चौरसिया,ब्लॉक अध्यक्ष तालबेहट राममिलन,अरविंद राजपूत, परशुराम निरंजन,गौरीशंकर सेन,जितेंद्र जैन,राजेश निरंजन,दिवाकर शुक्ला,प्रफुल्ल जैन,अवधेश कुशवाहा,अरविन्द साहू,अविनेश कुमार ,इंद्रपाल निरंजन,अरविंद सिंह, अंतिम जैन,मयंक पटेल ,

नीतेश निरंजन ,दीपक जैन,अनुज पटेल,संतोष कुशवाहा मौजूद रहे ।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य