ललितपुर पुलिस ने 80 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान

साइबर क्राइम थाना ललितपुर एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए माह अगस्त में कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है को बरामद किया गया तथा उनके स्वामियों को सुपुर्द कर, चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर श्री संजीव बाजपेयी के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री अजय कुमार के पर्यवेक्षण में CEIR पोर्टल साइबर क्राइम थाना व जनपद के सभी थानों द्वारा क्षेत्रान्तर्गत खोये हुये मोबाइल के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे, जिसके संबंध में नियमानुसार गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर अंकित की गयी थी।

साइबर क्राइम थाना व जनपद के सभी थानो पर गठित साइबर सेल /पुलिस टीम द्वारा शिकायतो पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बरामद कर मोबाइल स्वामियो को नियमानुसार सुपुर्द किया गया।

 

मोबाइल स्वामियो द्वारा मोबाइल मिलने पर जनपद ललितपुर पुलिस टीमों की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य